सागर।थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार 23.11.2026 को फरियादिया श्रीमती दीवान उर्फ मानसी ठाकुर, पति देवेन्द्र सिंह ठाकुर, उम्र 43 वर्ष, निवासी एमआईजी 211, फेज-2 सनराइज मेगासिटी द्वारा थाना मोतीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि बाघराज आवासीय कॉलोनी के पास स्थित पेट्रोल पंप के निकट आरोपी अजय तिवारी ने रास्ता रोककर ऑटो चालक अन्नू रजक की आंखों में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया इसके बाद फरियादिया के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से खत्म करने की नीयत से अपने पास रखा धारदार चाकू निकालकर उसकी गर्दन पर जानलेवा वार किया फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना मोतीनगर में अपराध क्रमांक 1217/26 धारा 126(2), 296(ए), 109(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की गई पुलिस टीम ने तत्परता एवं सक्रियता से कार्रवाई कर आरोपी अजय तिवारी पिता स्व.अंजनी कुमार तिवारी उम्र 47 वर्ष, निवासी झंडा चौक,को गिरफ्तार किया
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से आरोपी का जेल वारंट जारी होने पर उसे जेल दाखिल कराया गया।
0 Comments