देवरी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई 30 ग्राम स्मैक हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

सागर। जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत देवरी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अरुण उइके एवं थाना प्रभारी देवरी  कपिल लक्षकार के नेतृत्व में देवरी पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 30 ग्राम स्मैक हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना देवरी में अपराध क्रमांक 417/2026, धारा 8/21, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है दिनांक 04 अक्टूबर 2026 को थाना देवरी क्षेत्र में रहली रोड स्थित रेज ऑफिस के मैदान के सामने आकाश बंसल की गुमटी झुनकू देवरी के पास पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को पकड़ा गया तलाशी एवं पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से 15-15 ग्राम स्मैक हेरोइन कुल 30 ग्राम बरामद की गई गिरफ्तार आरोपियों दिनेश, पिता ओमकार साहू, उम्र 36 वर्ष निवासी कोशकिया कॉलोनी, देवरी छोटू उर्फ तिलक पिता विजय यादव, उम्र 29 वर्ष, निवासी झुनकू वार्ड देवरी पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ किए जाने पर मादक पदार्थ की सप्लाई के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया कि वे राजस्थान के झालावाड़ जिले के घाटोली-दुर्जनपुर क्षेत्र से स्मैक लेकर आए थे प्रारंभिक पूछताछ में राजस्थान के झालावाड़ क्षेत्र से मादक पदार्थ की आपूर्ति होने तथा उसे देवरी एवं आसपास के क्षेत्रों में खपाए जाने संबंधी जानकारी प्राप्त हुई है पुलिस द्वारा आरोपियों से विस्तृत पूछताछ के आधार पर मादक पदार्थ की सप्लाई से जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं स्थानों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त किए गए हैं प्रारंभिक जानकारी के अनुसार झालावाड़ जिले के घाटोली क्षेत्र इकलेरा तथा राजगढ़ जिले के भोजपुर क्षेत्र के आसपास के गांवों से मादक पदार्थ की सप्लाई होने की जानकारी सामने आई है प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस द्वारा पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ते हुए मादक पदार्थ की सप्लाई करने वाले एवं स्थानीय स्तर पर इसे खपाने वाले अन्य व्यक्तियों की पहचान की जा रही है प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं थाना प्रभारी देवरी कपिल लक्षकार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में मादक पदार्थ की सप्लाई से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है पुलिस द्वारा प्राप्त सूचनाओं का सत्यापन कर नेटवर्क से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका की जांच की जा रही है प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों के विरुद्ध भी नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments