कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने की खाद्य विभाग की समीक्षा दिए आवश्यक निर्देश

सागर।कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत खाद्यान्न वितरण उठाव एवं उपलब्धता की विस्तृत समीक्षा की उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि खाद्यान्न वितरण के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी राशन दुकानों से संबंधित शिकायतों तथा खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी जेएसओ जवाबदेह होंगे
कलेक्टर ने आवंटन के विरुद्ध खाद्यान्न उठाव तथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के अंतर्गत अगस्त माह में वितरित खाद्यान्न की स्थिति की समीक्षा की अकारण खाद्यान्न का उठाव समय पर नहीं होने प्रदाय केंद्रों पर उठाव की तय मात्रा से कम खाद्यान्न होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की उन्होंने निर्देश दिए कि खाद्यान्न का आवंटन जारी होते ही उसका उठाव निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए प्रदाय केन्द्रों पर आवश्यकतानुसार खाद्यान्न की उपलब्धता बनाए रखने तथा वितरण व्यवस्था को सुचारू रखने के निर्देश दिए उन्होंने राशन दुकान संचालकों के पेन कार्ड अपडेट कराने तथा ग्रामों की तहसील से मैपिंग का कार्य पूर्ण कराने को कहा खाद्यान्न वितरण के साथ ही संबंधित परिवहनकर्ताओं एवं अन्य संबंधितों के भुगतान भी निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
कलेक्टर ने एम-निरीक्षण एप के माध्यम से राशन दुकानों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक निरीक्षण की जानकारी एप पर दर्ज कराने के निर्देश दिए उन्होंने शेष हितग्राहियों की री-ई-केवायसी शीघ्र पूर्ण कराने को कहा जिन हितग्राहियों की री-ई-केवायसी पूर्ण नहीं हुई है उनके आगामी माह के खाद्यान्न वितरण को नियमानुसार जारी न करने के निर्देश दिए उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने तथा खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों के पंजीयन का लक्ष्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए बैठक में मुख्यमंत्री अन्नदूत परिवहनकर्ताओं के भुगतान एनएफएसए योजनांतर्गत अक्टूबर 2026 के जारी आवंटन एवं उठाव एमडीएम योजनांतर्गत सितंबर 2026 के आवंटन एवं उठाव तथा आईसीडीएस योजनांतर्गत सितंबर 2026 के आवंटन एवं उठाव की समीक्षा की गई साथ ही खरीफ उपार्जन वर्ष 2026-27 के लिए बारदाना की उपलब्धता की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

Post a Comment

0 Comments