सागर।पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य अग्रणी महाविद्यालय और इंशाद फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 26 सितंबर शनिवार को दोपहर 1 बजे से एक ऐतिहासिक साहित्यिक महाकुंभ अभिव्यक्ति कार्यक्रम के तहत अंतरराष्ट्रीय मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है महाविद्यालय के आदि गुरु शंकराचार्य ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाली इस विशेष काव्य-संध्या में देश-प्रदेश के शीर्षस्थ एवं ख्यातिलब्ध शायर तथा कवि अपनी रचनाओं से सागर के साहित्यप्रेमियों को मंत्रमुग्ध करेंगे
इस वृहद साहित्यिक आयोजन में मुंबई से उर्दू अदब के जाने-माने नाम राजेश रेड्डी व नवीन जोशी, भोपाल से प्रसिद्ध शायरा डॉ. नुसरत मेहदी, हरदोई से सुप्रसिद्ध कवयित्री सुश्री पल्लवी मिश्रा, कोटा से तनोज दाधीच पटियाला से अश्विनी मित्तल तथा सागर के लोकप्रिय रचनाकार अशोक मिज़ाज व आदर्श दुबे अपनी ओजस्वी व सरस रचनाओं का पाठ करेंगे महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सरोज गुप्ता तथा कार्यक्रम के सह-आयोजक अशोक मिज़ाज एवं आदर्श दुबे ने सागर नगर के समस्त प्रबुद्धजनों,साहित्यक अनुरागियों,शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस गरिमामयी और अविस्मरणीय साहित्यिक समागम की शोभा बढ़ाएं।
0 Comments