सेनकुआं गांव के जंगल में वन विभाग के प्लांटेशन में भैंस चराने से रोका तो चौकीदार के बेटे की पीट-पीटकर हत्या

सागर। जैसीनगर थाना क्षेत्र के सेनकुआं गांव के जंगल में वन विभाग के प्लांटेशन में भैंस चराने से रोकने पर चौकीदार के बेटे रामराज अहिरवार (32) की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी गई गंभीर रूप से घायल रामराज को जैसीनगर अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई मारपीट में उसके दोनों पैर टूटने सहित शरीर में गंभीर चोटें आई थीं
जानकारी के अनुसार सेवन गांव निवासी गोपाल अहिरवार सेनकुआं के जंगल स्थित राहतगढ़ वन रेंज   की काली पठार बीट के प्लांटेशन में चौकीदारी करते हैं पिता के कहने पर शनिवार सुबह करीब 7 बजे उनका बेटा रामराज प्लांटेशन की देखरेख के लिए पहुंचा था इसी दौरान काली पठार गांव के कुछ लोग वहां भैंस चराने पहुंचे रामराज ने उन्हें प्लांटेशन में पशु न चराने के लिए कहा जिस पर विवाद हो गया मृतक के पिता का आरोप है कि वीर सिंह, सुरेंद्र, राजेंद्र, मंजी और शिवराज यादव ने एकराय होकर रामराज पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां बेटे की मौत हो गई थाना प्रभारी जेपी ठाकुर ने बताया कि मृतक के पिता गोपाल अहिरवार की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जांच की और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा बीट गार्ड पार्थ दुबे ने बताया कि संबंधित लोगों को पहले भी चार-पांच बार प्लांटेशन में पशु न चराने की समझाइश दी जा चुकी थी इसके बावजूद वे वहां पशु चराने पहुंचते रहे शनिवार को इसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद यह गंभीर घटना हो गई घटना के बाद भीम आर्मी के पदाधिकारी तहसील कार्यालय और जैसीनगर थाने पहुंचे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता तथा परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की मृतक अपने पीछे पत्नी और चार छोटे बच्चों को छोड़ गया है।

Post a Comment

0 Comments