सिहोरा ग्राम में देर रात अज्ञात वाहन ने तीन गोवंश को कुचल मार डाला जब इस बात का पता गौसेवकों को चला तो इन गौसेवकों ने चक्काजाम कर दिया इन गौसेवकों का कहना था कि जिले भर में हर तहसीलों में सैकड़ों एकड़ गोचर बनाने के लिए भूमि राज्य सरकार के दुबारा दी गई है लेकिन जिला प्रशासन के अधिकारियों के दुबारा उदासीनता के चलते अभी तक गोचर भूमि पर कोई निर्माण नहीं हो सका इस उदासीनता के कारण सैकड़ों एकड़ दबंग लोग कब्जा कर अपने निजी उपयोग कर रहे हैं इन गौसेवकों का कहना है कि समय रहते गौशालाओं का निर्माण हो जाता तो यूं ये गोवंश वाहनों की चपेट और अकाल मौत मारने से बच जाते गौसेवक के सदस्य हरिकिशन सेन ने बताया कि जब जब हम लोगों ने गौ रक्षा की बात की तो हम लोगों की बात अनसुनी कर दी गई और इसी कड़ी में हमारे 11 गौसेवकों के ऊपर झूठी एफआईआर दर्ज कर दी गई गौसेवकों का कहना है कि गोचर भूमि और गोवंश के लिए सरकार और जिला प्रशासन जल्द कुछ नहीं करना है तो गौ रक्षा की हक के लिए पूरे सागर जिले में गौसेवकों और अन्य हिन्दू संगठनों के साथ मिलकर चरण वध आंदोलन करने के लिए हम सभी मजबूर होंगे।
0 Comments