24 वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को खुरई पुलिस ने किया गिरफ्तार

सागर। दिनांक 30 अगस्त 2026 जिले में फरार आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं थाना खुरई शहर पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए वर्ष 2002 से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है थाना खुरई शहर पुलिस को  न्यायालय गिरीश दीक्षित, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी खुरई द्वारा जारी स्थायी वारंट के पालन में कार्रवाई हेतु निर्देश प्राप्त हुए थे संबंधित प्रकरण क्रमांक 584/02 धारा 11/26 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में आरोपी मुबारिक पिता जब्बार कुरैशी, निवासी बजरिया वार्ड क्रमांक-01, दमोह खास, जिला दमोह वर्ष 2002 से फरार चल रहा था तथा लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था स्थायी वारंटी की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी खुरई निरीक्षक योगेन्द्र सिंह दांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया टीम द्वारा वारंटी के संभावित ठिकानों, उसके आने-जाने के स्थानों एवं संपर्क सूत्रों के संबंध में गोपनीय जानकारी एकत्रित कर लगातार निगरानी रखी गई मुखबिर से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दबिश दी तथा लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी मुबारिक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की आरोपी को गिरफ्तारी का कारण बताते हुए विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश किया जाकर निर्देशानुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments