डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर उनके आदर्शों व राष्ट्र सेवा को किया याद दो मिनट का मौन रखकर दी पुष्पांजलि

सागर।भारत रत्न,पूर्व राष्ट्रपति एवं 'मिसाइल मैन' डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर शहर के गुजराती बाजार में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया वरिष्ठ समाजसेवी बिहारी लाल सबलोक की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों और व्यापारियों ने भारत के इस महान सपूत को अश्रुपूरित श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके राष्ट्र निर्माण में दिए योगदान को याद किया राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त वरिष्ठ शिक्षक कमल चंद जैन के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र सराफ एवं व्यापारी महासंघ के जिलाध्यक्ष शिखर चंद कोठिया विशेष रूप से उपस्थित रहे हमेशा दिलों पर राज करते रहेंगे बिहारी लाल सबलोक अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में समाजसेवी बिहारी लाल सबलोक ने भावुक होते हुए कहा जब तक सूरज चांद रहेगा अब्दुल कलाम जी का नाम रहेगा उन्होंने कहा कि कलाम साहब भले ही आज भौतिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं लेकिन अपने विचारों सादगी और महान कार्यों के कारण वे सदैव हम सभी के दिलों पर राज करते रहेंगे श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष शिखर चंद कोठिया ने कहा कि डॉ. अब्दुल कलाम जी कर्म के प्रति पूरी तरह वफादार और कड़ी मेहनत पर अटूट विश्वास रखने वाले व्यक्तित्व थे वे सही मायनों में भारत माता के अनमोल रत्न थे जिनका जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणापुंज है दुनिया से जाने वाले गीत से भावुक हुआ माहौल कार्यक्रम के दौरान राजेंद्र सोनी ने दुनिया से जाने वाले जाने चले जाते हैं कहाँ पंक्तियों के माध्यम से संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की इस मर्मस्पर्शी गीत को सुनकर उपस्थित सभी लोगों की आंखें नम हो गईं
कार्यक्रम में एकता समिति के अध्यक्ष सुधीर जैन,चंपक भाई जैन,संजय शास्त्री,अजीत जैन,राजेंद्र मलैया,निंदर सरदार,कमलचंद जैन,राजेंद्र सोनी सहित गुजराती बाजार के प्रमुख व्यापारीगण एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे सभी संभागियों ने दो मिनट का मौन रखकर डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनके बताए सन्मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments