सिटी फॉरेस्ट में जिला न्यायपालिका एवं वन विभाग ने किया वृहद पौधारोपण

सागर।म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार उल्लास एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सोमवार को सिटी फॉरेस्ट सागर में जिला न्यायपालिका एवं वन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम वन संरक्षक रिपुदमन सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन एवं दक्षिण वनमंडल अधिकारी वरुण यादव के निर्देशन में आयोजित हुआ कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एम.के. शर्मा सहित जिला मुख्यालय के समस्त न्यायाधीशगण, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय अखिलेश कुमार मिश्रा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती नेहा बंसल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंकित श्रीवास्तव,जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती दिव्या भलावी अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ जितेंद्र सिंह राजपूत सहित अन्य न्यायिक अधिकारी, अधिवक्तागण, न्यायालयीन कर्मचारी एवं वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे कार्यक्रम के दौरान आम,जामुन,बरगद,नीम,पीपल,बादाम,अशोक कदम,इमली सहित विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एम.के. शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी है प्रत्येक नागरिक को पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण,संवर्धन एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए वृक्षों द्वारा निःस्वार्थ रूप से प्रदान की जाने वाली ऑक्सीजन के बिना जीवन संभव नहीं है दक्षिण वनमंडल अधिकारी वरुण यादव ने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण एवं संवर्धन का आह्वान किया उन्होंने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संरक्षण का आधार होने के साथ ही आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित,समृद्ध और स्वस्थ भविष्य की अमूल्य धरोहर हैं बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण के साथ ही पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा पर भी ध्यान देना चाहिए कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों,कर्मचारियों एवं नागरिकों ने लगाए गए पौधों की सुरक्षा,नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया तथा भविष्य में भी अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया कार्यक्रम में वन विभाग की ओर से उपवनमंडल अधिकारी जयप्रकाश उपवन क्षेत्र अधिकारी श्रीमती विजेता जाटव, वन परिक्षेत्र अधिकारी लखन सिंह ठाकुर सहित अन्य फील्ड स्टाफ ने सहभागिता की।

Post a Comment

0 Comments