सागर।कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल तथा जेल अधीक्षक रमेश चंद्र आर्य द्वारा आज कलेक्टर कार्यालय में श्रद्धांजलि योजना के अंतर्गत दो पात्र आश्रितों को केंद्रीय जेल सागर में प्रहरी पद के नियुक्ति आदेश वितरित किए गए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा प्राथमिक शिक्षकों के निधन उपरांत उनके वैध उत्तराधिकारियों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान किए जाने संबंधी प्रकरण आवश्यक कार्रवाई हेतु जेल अधीक्षक केंद्रीय जेल सागर को प्रेषित किए गए थे
इसके उपरांत जेल विभाग में रिक्त प्रहरी पदों के लिए निर्धारित शारीरिक एवं शैक्षणिक अर्हताओं के अनुरूप मेडिकल परीक्षण कराए गए पात्र पाए जाने पर योगेश पुराणी, पिता स्वर्गीय भगवतशरण पुराणी को उप जेल टीकमगढ़ तथा शिमांशु अहिरवार, पिता स्वर्गीय शिब्बू प्रसाद अहिरवार को उप जेल बेगमगंज में प्रहरी पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने दोनों अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं इस अवसर पर जेल अधीक्षक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
0 Comments