सागर।देश के लाखों छात्रों के भविष्य को अंधकार में धकेलने वाली नीट परीक्षा (NEET Exam) धांधली और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे महान वैज्ञानिक व पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक की लगातार गिरती हालत से चिंतित शिवसैनिकों ने पहलवान बाबा में आचार्य रामचरण शास्त्री आचार्य शिवनारायण शास्त्री आचार्य अमित कटरे की मौजूदी में मंत्रोच्चारण विधि से स्वास्थ्य कामना को लेकर यज्ञ किया शिवसेना उप राज्य प्रमुख पप्पू तिवारी ने कहा कि नीट परीक्षा में हुई ऐतिहासिक धांधली ने देश के 22 लाख होनहार छात्रों के मनोबल को तोड़ है और उनके भविष्य को पूरी तरह से अंधकार में धकेल दिया है दिन-रात मेहनत करने वाले इन मासूम बच्चों के सपनों के साथ जो खिलवाड़ हुआ है वह बेहद दर्दनाक है पेपर लीक और इस भ्रष्ट व्यवस्था के सदमे को न झेल पाने के कारण देश के 12 से 14 होनहार छात्रों ने आत्महत्या कर ली है, जो सीधे-सीधे प्रशासनिक हत्या है उसके बाद भी सरकार जबाबदेही तय नहीं कर पा रही है शिवसेना जिला प्रभारी विकास सिंह ने कहा कि सोनम वांगचुक जी का यह अनशन सिर्फ किसी एक व्यक्ति का आंदोलन नहीं है, बल्कि देश की शिक्षा व्यवस्था को शुचिता प्रदान करने और युवाओं के हक की लड़ाई है सरकार अपना तानाशाही रवैया त्याग करे और शिक्षा मंत्री को तुरंत अपने पद से बर्खास्त करे क्योंकि वे छात्रों का भरोसा खो चुके हैं शिवसेना ने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार शीघ्र ही छात्रो के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले शिक्षा मंत्री का इस्तीफ़ा ले अन्यथा शिवसेना समस्त इकाइयों के साथ मिलकर केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ सड़को पर उतरेगी।
0 Comments