सागर।थाना कोतवाली क्षेत्र के गुजराती बाजार में स्थित साईं मोबाइल दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे एक युवक ने दुकान में काम करने वाली महिला कर्मचारी अनिशा गौंड का बैग चोरी कर लिया पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जानकारी के अनुसार आरोपी युवक ग्राहक बनकर दुकान पहुंचा और सिम कार्ड खरीदने की बात कहकर महिला कर्मचारी से सिम दिखाने को कहा इसी दौरान दूसरा ग्राहक भी आ गया युवक ने महिला को बातों में उलझाया और मौके का फायदा उठाकर बैग लेकर चंपत हो गया पीड़िता अनिशा गौंड ने बताया कि बैग में 10 हजार रुपए नगद, एक जोड़ी चांदी की पायल और एक चांदी की अंगूठी रखी थी चोरी के बाद महिला ने तुरंत कोतवाली थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं कोतवाली पुलिस का कहना है कि फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर सामान बरामद किया जाएगा बाजार में हुई दिन दहाड़े चोरी से व्यापारियों में भी दहशत का माहौल है।
0 Comments