सागर। लाजपतपुरा वार्ड के रहने वाले युवक पर शुक्रवार रात चाकू से जानलेवा हमले का मामला सामने आया था घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार जारी है शनिवार शाम 5 बजे घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें आरोपी वारदात को अंजाम देते स्पष्ट दिख रहा है जानकारी के अनुसार शुक्रवारी टोरी निवासी इकराम उर्फ छोटू (22) अपने दोस्तों प्रशांत ठाकुर और अरशलान अली के साथ बाइक से जा रहा था इसी दौरान मदारछल्ला मुर्गा बीड़ी के पास आरोपी अरशान, निवासी लाजपतपुरा वार्ड, ने उनका रास्ता रोका आरोप है कि आरोपी ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे मना करने पर विवाद हुआ और आरोपी ने इकराम पर चाकू से हमला कर दिया घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया था सीएसपी ललित कश्यप ने बताया कि मामले में थाना गोपालगंज में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0 Comments