सागर।जिला न्यायालय परिसर के पास नवदंपती के साथ मारपीट की गई मारपीट करने वाले उनके परिजन और परिचित हैं विवाद होते देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई पति-पत्नी खुद को बचाकर एसपी कार्यालय पहुंचे और मामले की शिकायत की शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला जांच में लिया घायल को अस्पताल भेजा है घायल रंजीत निवासी सुभाष नगर ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है फरीदाबाद में मोहल्ले की युवती भी रहती थी दोनों ने करीब 7 महीने पहले दिल्ली में कोर्ट मैरिज कर ली दोनों साथ रह रहे थे बुधवार को रंजीत अपनी पत्नी के साथ सागर आया जहां युवती के परिजन ने कचहरी चलकर कागाजी कार्रवाई करने की बात कही गुरुवार को परिवार के लोग कचहरी लेकर पहुंचे जहां कहासुनी हुई और मारपीट होने लगी रंजीत और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की गई आरोप है कि मारपीट युवती के परिजन ने की है दोनों अपना बचाओ कर मौके सेभाग निकले दोनों ने एसपी कार्यालय में पहुंचकर घटनाक्रम की सूचना दी एडिशनल एसपी नरेंद्र सोलंकी ने तत्काल संज्ञान लेकर थाना पुलिस को मौके पर भेजा और घायल को अस्पताल पहुंचाया मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।
0 Comments