संत शिरोमणि श्री रवि शंकर जी रावतपुरा सरकार का चातुर्मास व्रत

सागर।प्रतिदिन प्रार्थना समय:- सुबह 8:00 से एवं शाम 6:00 बजे आस्था मंच से होती है संगीतमय श्री राम कथा श्री शशि शेखर शास्त्री जी के श्री मुख से दोपहर 2:00 से 5:00 तक वेदांती परिसर में होती है इसके साथ ही 29 तारीख को श्री बालाजी परिसर धर्म श्री सागर में होने जा रहे मां राज राजेश्वरी कोटी हरिद्रा कुंकुमार्चन अनुष्ठान की तैयारी जोर शोर से शुरू हो गई हैं, जिसकी व्यवस्थाओं को विभिन्न स्थानों से पधारे लगभग 1100 पंडितों एवं गुरु भाई-बहन और शिष्यों द्वारा सेवा कार्य किया जा रहा है  यह अनुष्ठान जो कि गुरु पूर्णिमा के दिन होने जा रहा है यह समस्त प्रकार के कष्ट, पीड़ा,रोग निवारण, धन-वैभव, सुख-समृद्धि देने वाला शक्तिशाली अनुष्ठान है यह पूर्णतया निशुल्क है एवं इसमें आप सभी सह परिवार इष्ट मित्रों के साथ सादर आमंत्रित हैं इसमें हर वर्ग आयु के व्यक्ति सम्मिलित हो सकते हैं नोट:-अनुष्ठान में भारतीय पारंपरिक परिधान धारण करें जैसे कि पुरुष:- धोती-कुर्ता अथवा कुर्ता- पजामा, एवं माता/बहने/ महिलाएं साड़ी या सलवार सूट में सम्मिलित हो सकेंगे आयोजन स्थल :-श्री मनसा पूरण बालाजी मंदिर परिसर धर्म श्री सागर मध्य प्रदेश आयोजक :-श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट।

Post a Comment

0 Comments