सागर। थाना मोतीनगर पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरणों में सराहनीय कार्रवाई करते हुए 02 गुमशुदा नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया दिनांक 30 जून 2025 को फरियादी निवासी खुशीपुरा, सुभाषनगर वार्ड, थाना मोतीनगर, द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी इस पर थाना मोतीनगर में अपराध क्रमांक 618/2025 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर लगातार प्रयास किए गए, जिसके परिणामस्वरूप उप निरीक्षक पी.डी. ठाकुर ने लगभग एक वर्ष छह माह के अथक प्रयासों के बाद 23 जुलाई 2026 को नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब किया तथा दूसरा दिनांक 11 जनवरी 2026 को फरियादिया निवासी थाना मोतीनगर,क्षेत्र में अपनी नाबालिग पुत्री के बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी इस पर थाना मोतीनगर में अपराध क्रमांक 44/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर प्रधान आरक्षक राजेश लोधी ने लगातार प्रयास करते हुए 25 जुलाई 2026 को नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया दोनों मामलों में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर बालिकाओं को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
0 Comments