जीआरपी सागर की बड़ी सफलता 7 साल से फरार स्थाई वारंटी झांसी स्टेशन से गिरफ्तार

सागर।पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर सुंदर सिंह कनेश के निर्देशन और उप पुलिस अधीक्षक रेल कटनी विजय कुमार गोठारिया के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे स्थाई वारंटी तामील अभियान के तहत थाना जीआरपी सागर ने 7 साल से फरार एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है जानकारी के अनुसार थाना जीआरपी के प्रकरण क्रमांक 125/13, अपराध क्रमांक 88/12 धारा 379 आईपीसी में कडोरी विश्वकर्मा पिता जगदीश विश्वकर्मा उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम मझगवा थाना कुमारी जिला दमोह पिछले 7 वर्षों से फरार चल रहा था पुलिस टीम जब वारंटी के घर दाबिश देने पहुंची तो वह गिरफ्तारी से बचने के लिए साधु का भेष धारण कर घर से फरार हो गया था पूछताछ में पता चला कि वारंटी मथुरा, झांसी, मैहर और जबलपुर की तरफ भटक रहा है तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर जीआरपी टीम ने लगातार तलाश की सूचना मिली कि वारंटी झांसी स्टेशन पर मौजूद है टीम ने तत्काल घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह वारंट से बचने के लिए ही घर छोड़कर जगह-जगह भटक रहा था और पहचान छिपाने के लिए साधु का वेश धारण किया था गिरफ्तार वारंटी को न्यायालय सागर में पेश किया गया न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी करने पर उसे केंद्रीय जेल दाखिल किया गया इस कार्रवाई में थाना प्रभारी एच एल चौधरी एएसआई शेख जुम्मन प्रधान आरक्षक राजेश पांडे नीमसार तोमर और आरक्षक मुकेश यादव की सराहनीय भूमिका रही जीआरपी सागर ने बताया कि फरार वारंटियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments