सागर। जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से सागर पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के कारोबार से जुड़े व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में थाना बहेरिया पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 57.9 लीटर अवैध देशी एवं अंग्रेजी शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल जप्त की है दिनांक 18 जुलाई 2026 को थाना बहेरिया पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जलसा होटल के बगल स्थित कुलिया (नाले) के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बड़ी मात्रा में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहा है सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक शशिकांत गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर दबिश दी
पुलिस टीम को देखकर आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला पुलिस ने उसका काफी दूर तक पीछा किया लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका इसके बाद पुलिस ने मौके पर खड़ी मोटरसाइकिल एवं उसके आसपास रखे प्लास्टिक के थैलों की विधिवत तलाशी ली तलाशी के दौरान विभिन्न कंपनियों के 280 क्वार्टर एवं 10 बोतल देशी एवं अंग्रेजी शराब बरामद हुई जप्त शराब में मैकडॉवेल नं.1, आईबी, सिग्नेचर, गोवा व्हिस्की,ओल्ड मोंक रम, ब्लेंडर्स प्राइड, रॉयल चैलेंज, बैकार्डी रम, मैजिक मोमेंट्स वोडका सहित विभिन्न ब्रांडों की शराब तथा देशी प्लेन शराब शामिल है जप्त शराब की कुल मात्रा 57.900 लीटर तथा अनुमानित कीमत ₹55,150 आंकी गई है कार्रवाई के दौरान शराब के परिवहन में प्रयुक्त हीरो एचएफ डीलक्स कंपनी की बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जप्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹50,000 है इस प्रकार कुल ₹1,05,150 मूल्य का मशरूका पुलिस द्वारा जप्त किया गया इस संबंध में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना बहेरिया में धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है फरार आरोपी की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं साथ ही जप्त शराब के स्रोत,आपूर्ति श्रृंखला तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
0 Comments