विश्वविद्यालय के वैली कैंपस में सोमवार को विचार समिति द्वारा लक्ष्मी तरू के 50 पौधों का रोपण किया

सागर। डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के वैली कैंपस में सोमवार को विचार समिति द्वारा लक्ष्मी तरू के 50 पौधों का रोपण किया गया कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का संदेश दिया गया इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वाय.एस. ठाकुर ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में पिछले कुछ दिनों के दौरान 500 पौधे लगाए जा चुके हैं यह अभियान भारत सरकार की एक पेड़ मां के नाम पहल के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है उन्होंने बताया कि इसी श्रृंखला में विचार समिति के सहयोग से 50 पौधों का रोपण किया गया है तथा आगामी दिनों में भी वृक्षारोपण अभियान जारी रहेगा विचार समिति अध्यक्ष कपिल मलैया ने लक्ष्मी तरू की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह तेजी से बढ़ने वाला सदाबहार औषधीय एवं बहुउपयोगी वृक्ष है इसके बीजों से तेल निकाला जाता है जिसका उपयोग जैव ईंधन साबुन और विभिन्न प्रसाधन सामग्री के निर्माण में किया जाता है पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी यह पौधा अत्यंत उपयोगी माना जाता है समिति द्वारा एक हजार लक्ष्मी तरू के पौधे तैयार किए जा रहे हैं जिनका आगामी दिनों में विभिन्न स्थानों पर रोपण किया जाएगा कपिल मलैया ने बताया कि विचार समिति लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय है उन्होंने बताया कि समिति अब तक मंगलगिरी के पहाड़ी क्षेत्र में 12 हजार पौधे लगा चुकी है जो अब विकसित होकर घने जंगल का स्वरूप ले चुके हैं उन्होंने यह भी बताया कि राजघाट कैचमेंट क्षेत्र में समिति द्वारा एक लाख 11 हजार सीड बॉल का रोपण किया गया था तीन वर्ष पूर्व कराए गए सर्वे में इनमें से करीब 14 हजार पौधे विकसित होकर पेड़ बन चुके थे जो पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों की सफलता को दर्शाता है कार्यक्रम में राहुल गोस्वामी,सोहिल कुरैशी देवव्रत गुप्ता,अभिनाश दुबे, राहुलअहिरवार माधव यादव, हाकम लोधी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments