32 थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई अपराधियों में मचा हड़कंप

सागर। जिले में अपराध नियंत्रण, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, वारंटों के त्वरित निष्पादन एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में दिनांक 18 एवं 19 जुलाई 2026 की मध्यरात्रि जिलेभर में एकीकृत कॉम्बिंग गश्त का व्यापक अभियान चलाया गया
अभियान में जिले के समस्त 32 थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों ने एक साथ अपने अपने थाना क्षेत्रों में फरार अपराधियों, स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटियों, निगरानी बदमाशों, गुण्डा तत्वों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध सघन कार्रवाई की कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस टीमों ने अपराधियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी तथा वर्षों से फरार चल रहे आरोपियों की तलाश की इस अभियान में 10 वर्ष से फरार चल रहे स्थायी वारंटियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई, जो सागर पुलिस की सतत एवं सुनियोजित कार्रवाई का परिणाम है अभियान के दौरान पुलिस द्वारा 78 स्थायी वारंटियों सहित 49 गिरफ्तारी वारंट एवं 29 जमानती वारंट तामील किए गए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई साथ ही धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत 12 प्रकरणों में वैधानिक कार्रवाई की गई अवैध शराब बेचने वालो के विरुद्ध भी प्रभावी कार्रवाई करते हुए अपराध पंजीबद्ध किए गए
एकीकृत कॉम्बिंग गश्त में जिले के लगभग 500 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए अभियान के दौरान 86 गुण्डा एवं हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की सघन चेकिंग एवं सत्यापन किया गया इस प्रकार जिलेभर में कुल 270 वैधानिक कार्यवाहियां करते हुए अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की गई रात्रिकालीन अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने संवेदनशील क्षेत्रों, बस स्टैंड रेलवे स्टेशन, होटल-ढाबों, सार्वजनिक स्थलों, सुनसान क्षेत्रों एवं अपराध संभावित स्थानों पर सघन भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच की निगरानीशुदा बदमाशों का सत्यापन कर उन्हें कानून का पालन करने की सख्त समझाइश भी दी गई पुलिस की इस व्यापक कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप की स्थिति रही, वहीं आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण और अधिक सुदृढ़ हुआ पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया द्वारा सागर जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध "जीरो टॉलरेंस" की नीति के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में जिलेभर में नियमित रूप से विशेष अभियान संचालित किए जा रहे हैं, ताकि फरार अपराधियों, वारंटियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके
सागर पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध सतत रूप से चेकिंग एवं कॉम्बिंग गश्त की जाकर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाती रहेगी। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा तथा जिले में शांति, सुरक्षा एवं अपराधमुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए ऐसे विशेष अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments