सागर। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश के निर्देशन में संचालित "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत दिवस-4 (18 जुलाई 2026) को जिला पुलिस सागर द्वारा पूरे जिले में व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर नरेंद्र सोलंकी के निर्देशन में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में विद्यालयों महाविद्यालयों, झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों एवं चिन्हित हॉटस्पॉट्स पर विशेष अभियान चलाकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद स्थापित करते हुए नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी तथा युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाने का आह्वान किया इस दौरान हजारों विद्यार्थियों, नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों को नशामुक्ति की सामूहिक शपथ भी दिलाई गई इसी क्रम में थाना गोपालगंज क्षेत्र के जैन हाई स्कूल में एक विशाल जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप, थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा एवं विद्यालय के प्राचार्य पवन जैन की गरिमामयी उपस्थिति रही लगभग 800 विद्यार्थियों एवं समस्त शिक्षकगण ने कार्यक्रम में सहभागिता की अधिकारियों ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए जीवन में अनुशासन, शिक्षा, खेल एवं सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया तथा सभी को नशामुक्ति की शपथ दिलाई अभियान के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों एवं चिन्हित हॉटस्पॉट्स पर भी विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए पुलिस टीमों ने नशे के आदी व्यक्तियों एवं उनके परिजनों से संवाद कर उन्हें नशामुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्रों की जानकारी दी तथा उपचार एवं परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से आवश्यक परामर्श एवं चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में भी समन्वित प्रयास किए गए।
0 Comments