सागर।मध्य प्रदेश शासन भोपाल एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे "नशे से दूरी जरूरी 2.0" जागरूकता अभियान के तहत थाना जीआरपी सागर ने स्कूल और स्टेशन पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए
जीआरपी टीम ने डीएनसीबी स्कूल सागर पहुंचकर बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी पुलिस ने बच्चों को बताया कि नशा सेवन से शरीर कमजोर होता है पढ़ाई प्रभावित होती है और भविष्य बर्बाद हो जाता है टीम ने बच्चों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने दोस्तों एवं परिजनों को भी नशे के लिए मना करें स्कूल में पोस्टर-बैनर लगाकर नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान बताए गए बच्चों को "नशा मुक्त मध्य प्रदेश" और "नशा मुक्त भारत" बनाने के संकल्प में भागीदार बनने की शपथ भी दिलाई गई इसके साथ ही रेलवे स्टेशन सागर पर भी लाउडस्पीकर से बार-बार अनाउंसमेंट कर यात्रियों, कुलियों, वेंडरों और स्टाफ को नशे से दूरी बनाए रखने की अपील की गई जीआरपी ने बताया कि नशे के कारण रेल दुर्घटनाओं और आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी होती है इसलिए यात्रा के दौरान नशा सेवन न करें थाना प्रभारी एच एल चौधरी ने कहा कि यह अभियान 30 जुलाई 2026 तक लगातार चलेगा इसके तहत स्कूल, कॉलेज, झुग्गी बस्तियों और स्टेशन पर जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक और रैलियां आयोजित की जाएंगी स्कूल प्रबंधन और बच्चों ने जीआरपी की इस पहल की सराहना की और नशे के खिलाफ मिलकर काम करने का संकल्प लिया।
0 Comments