डायल-112 की तत्परता से टली संभावित अनहोनी, रात्रि 3 बजे सुनसान सड़क पर मिली नाबालिग बालिका

सागर। पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों, डायल-112 प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बच्चों से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर उसे सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए इन निर्देशों के प्रभावी पालन के परिणामस्वरूप जिले में बच्चों की सुरक्षा से जुड़े प्रत्येक इवेंट पर त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में दिनांक 18 जुलाई 2026 की रात्रि 03:01 बजे डायल-112 के राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम भोपाल से इवेंट क्रमांक-0745 पुलिस कंट्रोल रूम सागर को प्राप्त हुआ सूचना में बताया गया कि निर्तला पेट्रोल पंप के समीप लगभग 14-15 वर्ष की एक नाबालिग बालिका अकेली घूमती हुई दिखाई दे रही है सूचना प्राप्त होते ही पुलिस कंट्रोल रूम सागर ने बिना समय गंवाए एफआरवी-27 खुरई को तत्काल मौके के लिए रवाना किया एफआरवी स्टाफ ने कुछ ही समय में घटनास्थल पर पहुंचकर अत्यंत संवेदनशीलता एवं सूझबूझ के साथ बालिका से बातचीत की प्रारंभ में घबराई हुई बालिका से पुलिस ने धैर्यपूर्वक पूछताछ कर उसके परिजनों की जानकारी प्राप्त की तथा तत्काल उसके पिता एवं भाई से संपर्क स्थापित किया पुलिस टीम ने पूरी सुरक्षा के साथ बालिका को उसके निवास ग्राम वेरखेड़ी पहुंचाकर उसके पिता एवं परिजनों के सुपुर्द किया अपनी बेटी को सकुशल पाकर परिजनों ने सागर पुलिस, डायल-112 एवं एफआरवी टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया प्रथम दृष्टया यह एक सामान्य सूचना प्रतीत हो सकती थी किन्तु रात्रि लगभग 3 बजे सुनसान मार्ग पर अकेली नाबालिग बालिका का होना किसी भी संभावित अप्रिय घटना दुर्घटना अथवा अपराध का कारण बन सकता था। समय रहते एक सजग एवं जिम्मेदार नागरिक द्वारा डायल-112 पर सूचना देना तथा पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करना संभावित अनहोनी को टालने में अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ।

Post a Comment

0 Comments