सागर। जन्मदिवस के पावन अवसर पर सागर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने श्री गौराबाई दिगम्बर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य आचार्य श्री 108 विभव सागर जी महाराज ससंघ के दर्शन कर पाद प्रक्षालन किया तथा उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया इस दौरान सकल जैन समाज के वरिष्ठजनों एवं श्रद्धालुओं ने विधायक जैन का आत्मीय अभिनंदन कर उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं पूज्य आचार्य श्री ने विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन को धर्म, सेवा, सदाचार एवं लोककल्याण के पथ पर निरंतर अग्रसर रहने का आशीर्वचन प्रदान करते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु, यशस्वी एवं जनसेवा से परिपूर्ण जीवन की मंगलकामना की इस अवसर पर आचार्य श्री ने विधायक जैन को अपने हस्तलिखित शुभकामना-पत्र की भेंट भी प्रदान की
इस अवसर पर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि संतों का आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है गुरुजनों के सान्निध्य से सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना और अधिक सुदृढ़ होती है उन्होंने अपने जन्मदिवस पर समाज, प्रदेश एवं राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति तथा जनकल्याण की मंगलकामना करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया आचार्य श्री के दर्शन एवं आशीर्वाद के पश्चात बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं समाजजनों एवं शुभचिंतकों ने विधायक जैन को जन्मदिवस की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि इस अवसर पर संतोष जैन (घड़ी), अशोक जैन (पीड़रुआ), पराग बजाज श्रेयांश जैन, संजय सवाई, निलेश जैन, महेंद्र बलेह अमित बैसाखिया,अभय बरायठा, प्रासुक जैन, चेतराम अहिरवार, अजय जैन लंबरदार, संजय शास्त्री राजकुमार पडेले, नवीन जैन सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी बंधु-भगिनियाँ उपस्थित रहीं।
0 Comments