सागर।वाटर स्पोर्ट्स कैनोइंग-कयाकिंग जूनियर सब जूनियर स्मिता नेशनल चैम्पियनशिप खेल प्रतियोगिता का आयोजन 04 से 05 जुलाई 2026 को विशाखापट्टनम में किया गया जिसमें सागर जिले के खेल परिसर की पूर्व वॉलीबॉल खिलाड़ी प्रगति शर्मा ने 13 राज्यों के खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर मध्यप्रदेश को प्लेयर ऑफ द अवार्ड दिलाया कु.प्रगति शर्मा ने सी-1, 1000 मी. में स्वर्ण पदक, सी-4, 500 मी. में स्वर्ण पदक तथा सी-4, 200 मी. में रजत पदक प्राप्त किए वहीं भूमिका राय ने सी-4, 1000 मी. में रजत पदक तथा सी-2, 500 मी. में रजत पदक प्राप्त किया
कु.भूमिका राय ने प्रगति शर्मा के खेल से प्रेरित होकर वर्ष 2025 के टैलेंट सर्च के प्रथम चरण के बाद सागर वाटर स्पोर्ट्स में आकाश तिवारी से प्रशिक्षण प्राप्त कर सहभागिता की तथा राज्य अकादमी में प्रवेश प्राप्त किया कु.प्रगति शर्मा एवं भूमिका राय पूर्व में खेल परिसर स्थित वॉलीबॉल प्रशिक्षण केन्द्र में श्रीमती सीमा चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त करती थीं इनकी इस उपलब्धि पर सागर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, संभागीय खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती शर्मिला डावर तथा सभी प्रशिक्षकों प्रेमनेती राय, श्रीमती संगीता सिंह, मंगल सिंह यादव, श्यामलाल पाल,उमेशचन्द्र मौर्य,नफीस खान आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
0 Comments