SAFE CLICK 2.0 अभियान का छठवां दिवस स्वास्थ्य एवं जनसेवा संस्थानों में साइबर सुरक्षा का संदेश

सागर।पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "SAFE CLICK 2.0 – सुरक्षित क्लिक, सुरक्षित भविष्य" अभियान के अंतर्गत छठवें दिवस सागर जिले में व्यापक स्तर पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में  जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में अस्पतालों, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, जनसेवा केंद्रों एवं अन्य सार्वजनिक सेवा संस्थानों में नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया कार्यक्रमों के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, जनसेवा केंद्र संचालकों मरीजों, उनके परिजनों एवं आम नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, फिशिंग लिंक, डिजिटल अरेस्ट,ओटीपी एवं बैंकिंग फ्रॉड जैसे साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी नागरिकों को बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी बैंकिंग ओटीपी, एटीएम या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें
इस अवसर पर राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) के माध्यम से साइबर अपराध की त्वरित शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही विभिन्न स्वास्थ्य एवं जनसेवा संस्थानों में साइबर सुरक्षा संबंधी संदेशों, पोस्टरों एवं जागरूकता सामग्री का प्रदर्शन कर लोगों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया सागर पुलिस ने नागरिकों से किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर समय गंवाए बिना तत्काल 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर आर्थिक नुकसान को रोका जा सके पुलिस का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक, सतर्क एवं सुरक्षित बनाना है। SAFE CLICK 2.0 अभियान के माध्यम से जिलेभर में निरंतर जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments