ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर पर यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई

सागर।शहर में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज ध्वनि उत्पन्न करने वाले वाहनों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन कर संचालित हो रहे स्कूल वाहनों के संबंध में लगातार प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया अभियान के तहत 22 एवं 23 जून 2026 को  यातायात डीएसपी  मयंक चौहान के मार्गदर्शन तथा यातायात थाना प्रभारी  मोहन सिंह के नेतृत्व में शहर के प्रमुख मार्गों, व्यस्त चौराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग की गई जांच के दौरान नियमों के विरुद्ध मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले 18 बुलेट मोटरसाइकिलों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए ₹32,000 का समन शुल्क वसूल किया गया साथ ही ऐसे वाहन चालकों को भविष्य में अवैध मॉडिफिकेशन न करने एवं यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई इसी अभियान के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 स्कूल वाहनों पर भी कार्रवाई की गई, जिनसे ₹11,000 का समन शुल्क वसूल किया गया निरीक्षण के दौरान स्कूल वाहनों में आवश्यक सुरक्षा उपकरण, दस्तावेज, फिटनेस, फर्स्ट एड बॉक्स अग्निशमन यंत्र सहित अन्य निर्धारित मानकों की जांच की गई तथा वाहन संचालकों एवं चालकों को विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए।

Post a Comment

0 Comments