सागर।जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं इलाज करा रहे एक मरीज का वार्ड में ही शराब पीते हुए वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो में युवक बिस्तर के नीचे बैठकर पैग लगाकर शराब पीता दिख रहा है वीडियो के अनुसार अस्पताल स्टाफ ने जब युवक को शराब पीने से रोका तो उसने स्टाफ की बात को नजरअंदाज कर दिया और वार्ड में ही खुलेआम शराब पीता रहा यह पहली बार नहीं है बता दें कि इसी वार्ड से ऐसी लापरवाही पहले भी सामने आ चुकी है जब एक अधेड़ व्यक्ति का खुले आम शराब पीते हुए वीडियो वायरल हुआ था बार-बार ऐसी घटनाओं से अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही साफ झलक रही है सबसे बड़ा सवाल यह है कि शराब जैसी प्रतिबंधित वस्तु मरीज के पास वार्ड के अंदर कैसे पहुंच रही है सुरक्षा जांच के बावजूद मरीजों में इतनी हिम्मत कैसे हो रही है कि वे वार्ड में ही खुलेआम शराब पी रहे हैं मरीजों की सुरक्षा और इलाज के लिए बने अस्पताल में ही इस तरह की घटनाएं होने से और अन्य मरीज में भी नाराजगी है हैरानी की बात यह है कि मामले सामने आने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की है रोज हो रही सुरक्षा चूक से मरीजों की जान जोखिम में पड़ रही है।
0 Comments