महिला कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

सागर।अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रीना बोरासी के आह्वान पर एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव सीमा कमल चौधरी के नेतृत्व में राज्यसभा निर्वाचन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के संबंध में निर्वाचन आयोग के विरुद्ध जांच एवं मुख्यमंत्री की भूमिका पर जांच की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति  श्रीमति द्रोपदी मुर्मू जी के नाम ज्ञापन नगर दंडा अधिकारी सागर को दिया गया पुलिस प्रशासन द्वारा वाटर कैनन का उपयोग कर पुतले के लिए छीना झपटी हुई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा ने कहा की हम मांग करते हैं कि मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा नामांकन एवं निर्वाचन प्रक्रिया की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा यदि जांच में निर्वाचन संबंधी नियमों प्रक्रियाओं या संवैधानिक प्रावधानों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित अधिकारियों एवं जिम्मेदार पक्षों के विरुद्ध उचित कानूनी एवं प्रशासनिक कार्रवाई की जाए
प्रदेश कांग्रेस की महामंत्री रेखा चौधरी ने कहा की जांच पूर्ण होने तक इस मामले से संबंधित सभी अभिलेखों एवं दस्तावेजों को सुरक्षित रखा जाए तथा जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए, जिससे लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति जनता का विश्वास बना रहे युवक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप चौधरी ने कहा की राज्यसभा निर्वाचन प्रक्रिया लोकतांत्रिक व्यवस्था की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता का महत्वपूर्ण आधार है मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा नामांकन निर्वाचन से संबंधित घटनाक्रम को लेकर जनमानस में विभिन्न प्रकार की शंकाएं एवं प्रश्न उत्पन्न हुए हैं प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव सीमा कमल चौधरी ने कहा की राष्ट्रपति महोदया को शीघ्र संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच करवा कर दोषियों पर संवैधानिक कार्रवाई की जाए ताकि लोगों का विश्वास चुनाव प्रक्रिया पर कायम रहे कार्यक्रम को पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश यादव, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष अभिषेक गौर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने भी संबोधित किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी,जिला उपाध्यक्ष आर आर पाराशर,जतिन चौकसे, मनोज पवार,ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी,कमल चौधरी, पार्षद रिचा सिंह पार्षद नीलोफर अंसारी,पार्षद अजय अहिरवार,गीता रैकवार, जागेश्वर अहिरवार, चंद अहिरवार, हल्की बाई,सरोज रानी, सिया रानी, कमल रानी पूर्व सरपंच,हेम रानी,मनीषा अहिरवार, रानू अहिरवार,गुड्डू रैकवार,हेमंत लारिया,सत्येंद्र दुबे, मनोज राय,यंग ब्रिगेड के अध्यक्ष संजय रोहिदास, आई टी सेल के अध्यक्ष के अध्यक्ष पियूष अवस्थी,अजय बमदेले मनोज गुप्ता, मनोज ठाकुर, साहन पठान, शिवम तिवारी कटु शुक्ला, लल्ला यादव, राहुल अहिरवार,देवी मिश्रा जय पाराशर विजय पाराशर,रेवा रजक, संतोष अहिरवार उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments