सागर।मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने के संबंध में राज्य शासन और सागर जिला कलेक्टर प्रतिमा पाल द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन में शासकीय कला एवं वाणिज्य अग्रणी महाविद्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में प्राध्यापकों और बुद्धिजीवियों ने हिस्सा लिया, जिसमें विद्यार्थी वर्ग के बीच व्यापक स्तर पर विचार-विमर्श कर उनके सुझाव संकलित करने की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई
बैठक को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने कहा कि समान नागरिक संहिता देश और प्रदेश के सभी वर्गों में समान अधिकार व कर्तव्य स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिससे राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता मजबूत होगी उन्होंने सागर जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने संस्थानों में विद्यार्थियों के छोटे-छोटे समूह बनाकर परिचर्चा आयोजित करें और शासन द्वारा निर्धारित डेडलाइन 25 जून 2026 तक अनिवार्य रूप से सुझाव प्रेषित करना सुनिश्चित करें इस महत्वपूर्ण विषय पर महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के साथ-साथ आम नागरिकों और ग्रामवासियों से भी सक्रिय सहभागिता की अपील की गई है सुझाव दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है जिसके तहत नागरिकों को गूगल पर ucc.mp.gov.in पोर्टल खोलना होगा पोर्टल पर दिए गए 12 प्रश्नों के उत्तर हाँ या नहीं में देने के बाद नागरिक अधिकतम 400 शब्दों में अपने लिखित सुझाव आगामी 25 जून तक सबमिट कर सकते हैं इस दौरान छात्र-छात्राओं से प्रभावी ढंग से सुझाव संकलित करने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई जिसमें राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. संगीता मुखर्जी, डॉ. शुचिता अग्रवाल, पीयूष बड़कुल, डॉ. संदीप सबलोक, साइकोलॉजिस्ट दमयंती ज्योतिषी साहित्यकार टीकाराम त्रिपाठी रुद्र अनुपमा सिंह राजपूत मंजू त्रिपाठी, सीपी सिंह, सुनील प्रजापति और शैलेंद्र शर्मा सहित अनेक प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।
0 Comments