सागर।पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के खिलाफ किए जा रहे दुष्प्रचार का पुरजोर जवाब देने और महात्मा गांधी के रामराज्य के सपने को साकार करने के उद्देश्य से सम्यक अभियान द्वारा संचालित इंदिरा ज्योति यात्रा और चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा के प्रथम चरण का आज (21 जून को) सागर में भव्य समापन हो गया सम्यक अभियान के प्रमुख सुप्रसिद्ध लेखक व विचारक गुरुदेव भास्कर राव रोकड़े ने बताया कि भारत सरकार द्वारा 12 जुलाई 2024 को संविधान हत्या दिवस की अधिसूचना जारी होने के बाद इंदिरा जी के कार्यों विचारों और देशहित में लिए गए क्रांतिकारी निर्णयों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए इस चार वर्षीय अभियान की नींव रखी गई इसी क्रम में भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित इंदिरा जी के 108 वें जयंती समारोह में एआईसीसी मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा की उपस्थिति में चलें रामराज्य की ओर अभियान का भी शिलान्यास किया गया था गुरुदेव भास्कर राव रोकड़े ने ऐतिहासिक संदर्भों को रेखांकित करते हुए बताया कि महात्मा गांधी ने 11 सितंबर 1929 को भोपाल प्रवास के दौरान भय भ्रष्टाचार और भेदभाव से मुक्त जिस रामराज्य की परिकल्पना की थी उसे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ही सन् 1969 में रामचरितमानस चतुष्शताब्दी अंतरराष्ट्रीय समिति का गठन कर वैश्विक स्तर पर प्रचारित किया उस दौर में स्कूलों में बालसभाओं गांवों में मानस मंडलियों और जिला मुख्यालयों में मानस भवनों के निर्माण के जरिए रामराज्य की अवधारणा को धरातल पर उतारा गया था वर्तमान में इसी व्यवस्था को पुनः स्थापित करने के लिए यह देशव्यापी आंदोलन चलाया जा रहा है
संगठनात्मक रूप से यह अभियान फिलहाल मध्य प्रदेश (6 प्रांत), छत्तीसगढ़ (3 प्रांत) और राजस्थान (6 प्रांत) में पूरी ताकत के साथ संचालित हो रहा है अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशों के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) द्वारा पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा को अभियान का प्रदेश प्रभारी और पूर्व सांसद सुरेंद्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय प्रदेश आयोजन समिति का गठन किया गया है इसके साथ ही समाज के सभी वर्गों और धर्मों को जोड़ते हुए एडवोकेट सैयद साजिद अली को चलें रामराज्य की ओर अभियान का केंद्रीय समन्वयक नियुक्त किया गया है यह आंदोलन केवल वैचारिक नहीं, बल्कि युवाओं और किसानों के हक की लड़ाई भी है। रीवा से 2 मई 2022 को शुरू हुआ सम्यक अभियान शिक्षित बेरोजगार युवाओं को सम्मानजनक अवसर दिलाने, आउटसोर्सिंग प्रणाली पर पाबंदी लगाने निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को शोषण से मुक्ति दिलाने, कृषि क्रांति के लिए इंडस्ट्री सेंट्रिक कम्युनिटी फार्मिंग सिस्टम अपनाने और पूर्व राजा महाराजाओं की अकूत संपत्ति को सरकारी घोषित कर उस धन से युवाओं का भविष्य संवारने जैसे 9 सूत्रीय न्यायसंगत मुद्दों पर केंद्रित है यही कारण है कि आज म.प्र. में बड़ी संख्या में युवा,महिलाएं और प्रगतिशील किसान इस अभियान से जुड़ चुके हैं पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा,पूर्व मंत्री हर्ष यादव,जगदीश यादव, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता डाँ संदीप सबलोक, जिला प्रवक्ता सूर्या शुक्ला डाँ दिनेश पटेरिया मौजूद रहे पत्रकार वार्ता का संचालन जिला कांग्रेस ग्रामीण संगठन महामंत्री आशीष ज्योतिषी ने किया।
0 Comments