10-10 हजार के दो इनामी फरार आरोपी मनु सोनी एवं मुख्य आरोपी यश सोनी गिरफ्तार

सागर।वरिष्ठ अधिकारियों एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना मोतीनगर पुलिस ने चर्चित हत्या प्रकरण में लगातार प्रभावी कार्यवाही करते हुए बड़ी सफलता अर्जित की है प्रकरण के 10,000 के इनामी मुख्य आरोपी यश सोनी को आज गिरफ्तार कर लिया गया है इससे पूर्व विगत दिवस 10,000 के इनामी आरोपी मनु सोनी को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया घटना दिनांक 21 मई 2026 की रात्रि लगभग 10:30 बजे थाना मोतीनगर क्षेत्र अंतर्गत विवेकानंद वार्ड मछरयाई स्थित गोंड बब्बा चबूतरा क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते फरियादी ओम साहू एवं उसके भाई मयंक साहू के साथ आरोपियों ने विवाद एवं गाली गलौज की इसी दौरान आरोपियों द्वारा अवैध हथियार से फायरिंग की गई जिससे मयंक साहू गंभीर रूप से घायल हो गया उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई वहीं फरियादी ओम साहू पर भी चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल किया गया।इस संबंध में थाना मोतीनगर में अपराध क्रमांक 556/2026 धारा 296(A), 109(1) 103(1), 190, 191(1), 191(2) बीएनएस एवं 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई घटना की गंभीरता को दृष्टिगत हुए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही के परिणामस्वरूप घटना के मात्र 24 घंटे के भीतर 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया अंतरराज्यीय स्तर पर चला लगातार सर्च ऑपरेशन घटना के बाद से मामले के तीन फरार आरोपी मनु सोनी, यश सोनी एवं ओम अहिरवार गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलते रहे तीनों आरोपी गुजरात, आंध्र प्रदेश, दिल्ली तथा मध्यप्रदेश के पीथमपुर, अशोकनगर, इंदौर एवं कटनी  सहित विभिन्न स्थानों पर छिपकर फरारी काट रहे थे आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण, साइबर इनपुट, मुखबिर तंत्र तथा अंतरराज्यीय समन्वय के माध्यम से लगातार प्रयास किए गए मामले की गंभीरता को दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सागर द्वारा तीनों फरार आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम भी घोषित किया गया दिनांक 19 जून 2026 को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि तीनों फरार आरोपी सागर आने वाले हैं तथा अपने परिवार जनो की जमानत के लिए धन की व्यवस्था करने किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं सूचना पर विशेष टीमों द्वारा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं शहर के सभी प्रवेश मार्गों पर निगरानी शुरू की गई 19-20 जून की दरमियानी रात सूचना मिली कि आरोपी बम्हौरी रेंगुवा रेलवे आउटर पर ट्रेन से उतरकर पटरियों के रास्‍ते शहर में प्रवेश करने वाले हैं पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी किए जाने पर तीनों आरोपी भागने लगे इसी दौरान मनु सोनी निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज से नीचे कूद गया जबकि दो आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए मनु सोनी को गिरफ्तार कर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से लगभग 20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग बरामद की गई आरोपी मनु सोनी उपरोक्त हत्या के प्रकरण के साथ-साथ थाना मोतीनगर के ही एक अन्य एनडीपीएस के प्रकरण में भी फरार चल रहा था उपरोक्त दोनों प्रकरणों में आरोपी मनु सोनी की गिरफ्तारी कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के उपरांत उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया मुख्य आरोपी यश सोनी गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त कट्टा बरामद मनु सोनी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा सागर शहर एवं उसके आस पास के क्षेत्रों में लगातार दबिश दी गई इसी क्रम में आज दिनांक 21 जून 2026 को मुख्य आरोपी यश सोनी को ललितपुर (उत्तर प्रदेश) से पकडकर पुलिस अभिरक्षा में लेकर थाना मोतीनगर लाया गया जहां उसे विधिवत गिरफ्तार कर उसके मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा भी बरामद कर लिया गया है मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड आरोपी मनु सोनी के विरुद्ध हत्या, हत्या का प्रयास, लूट मारपीट सहित लगभग 25 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं तथा आरोपी यश सोनी के विरुद्ध लगभग 08 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं इस चर्चित हत्या प्रकरण में अब तक 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है प्रकरण में ओम अहिरवार अभी फरार है जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस की विशेष टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

Post a Comment

0 Comments