अवैध जुआ संचालन के मुख्य आरोपी पर सुरखी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सागर। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गठित की गई विशेष टीम एवं थाना सुरखी पुलिस द्वारा दिनांक 25 जून 2026 की रात्रि में आगरा रोड स्थित गौशाला के पीछे थाना सुरखी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित जुआ पर दबिश दी गई थी कार्रवाई के दौरान कई जुआरियों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि अवैध जुआ संचालन का मुख्य आरोपी अंकुष उर्फ प्रताप सिंह चौहान पिता स्वर्गीय दीवान सिंह चौहान, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम बरकोटी थाना गौरझामर अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया था पुलिस द्वारा आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी जानकारी के आधार पर दिनांक 29 जून 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में केन्द्रीय जेल, सागर भेज दिया गया विवेचना के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि आरोपी अंकुष उर्फ प्रताप सिंह चौहान ग्राम बरकोटी में वार्ड बॉय के पद पर कार्यरत है तथा उसकी पत्नी वर्तमान में ग्राम पंचायत बरकोटी कला की निर्वाचित सरपंच हैं पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई आरोपी की आपराधिक गतिविधियों के आधार पर की गई है।

Post a Comment

0 Comments