सागर। डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के योग शिक्षा विभाग द्वारा द्वादश अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–2026 के उपलक्ष्य में आयोजित 21 दिवसीय सामान्य योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण एवं योग जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. अजीत जायसवाल, डायरेक्टर, फैकल्टी अफेयर्स तथा अध्यक्षता योग शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार जैन ने की उद्घाटन सत्र का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं योग के प्रथम गुरु आदिनाथ के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ तत्पश्चात विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार जैन ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए योग शिक्षा विभाग के वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. अरुण कुमार साव ने कहा कि योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज विश्वभर में समग्र स्वास्थ्य एवं जीवन प्रबंधन की वैज्ञानिक प्रणाली के रूप में स्वीकार किया जा रहा है उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित यह कार्यक्रम 01 जून से 21 जून 2026 तक संचालित होगा जिसके अंतर्गत सामान्य योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण, राष्ट्रीय कार्यशाला, विविध प्रतियोगिताएँ तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा उन्होंने विश्वविद्यालय समुदाय एवं आम नागरिकों से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया योग शिक्षा विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आगामी 21 दिनों तक प्रतिदिन प्रातःकाल योग प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे कार्यक्रम में सहभागिता पूर्णतः निःशुल्क है तथा इच्छुक नागरिक सीधे योग शिक्षा विभाग में उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं योग विभाग के विद्यार्थियों संगीता, अंजली, बादल, मित्रा, प्रिंस, वैष्णवी, लक्ष्मण ने योगासन के संगीतमय कलात्मक अभ्यास की मनोरम प्रस्तुति दी कार्यक्रम का संचालन डॉ. महेन्द्र शर्मा तथा अंत में डॉ. मीनाक्षी ने धन्यवाद ज्ञापन कर आभार व्यक्त किया इस कार्यक्रम में स्नातक, स्नातकोत्तर के विद्यार्थी व शोधार्थियों की उपस्थिति रही।
0 Comments