सागर।डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के वैली कैंपस में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वाय. एस. ठाकुर ने भूमि पूजन कर आईटी भवन और वाणिज्य-प्रबंधन भवन की आधार शिला रखी. आई टी भवन में कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा सेंटर भी स्थापित किया जाएगा गौरतलब है कि ग्राम पथरिया जाट स्थित वैली कैंपस में विश्वविद्यालय के विभिन्न अकादमिक भवनों का निर्माण कर परिसर को विस्तारित किया जा रहा है इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि आगामी समय में अन्य भवनों जैसे बालक-बालिका छात्रावास स्वास्थ्य केंद्र, कन्वेंशन सेंटर आदि का भी निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में कई नवीन पाठ्यक्रमों के संचालन और कई नई इकाईयों और प्रकोष्ठों के स्थापित होने, विद्यार्थियों को आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ अध्ययन-अध्यापन इत्यादि उद्देश्य से परिसर का विस्तार आवश्यक है भूमि पूजन में कुलसचिव डॉ. एस पी उपाध्याय भी उपस्थित थे उन्होंने कहा कि भवनों के डिजाइन आधुनिक मानकों के अनुसार हैं ये सभी नए भवन निर्धारित समय सीमा में बनकर तैयार होंगे और विद्यार्थियों के लिए आधुनिक सुविधाओं के साथ उपयोग हेतु तैयार किये जायेंगे इस अवसर पर विश्वविद्यालय के मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्रो. राजेन्द्र यादव, यंत्री राहुल गिरी गोस्वामी, सुहैल कुरैशी, डॉ. सुनीत वालिया, डॉ. लोकेश उइके, डॉ. रूपेंद्र चौरसिया, सचिन गौतम प्रबंधन विभाग के अतिथि शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
0 Comments