भीषण गर्मी का असर सागर में कक्षा 8 वीं तक के स्कूलों की छुट्टी

सागर। जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए प्रशासन ने स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देश पर डीईओ द्वारा जारी आदेशों के अनुसार नर्सरी प्री-प्राइमरी से कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूलों में 27 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है इससे पहले जारी आदेशों में कक्षा 5वीं तक छुट्टी और सभी स्कूलों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित किया गया था लेकिन तापमान में और अधिक वृद्धि की संभावना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है वहीं कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं पूर्व निर्धारित समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित होती रहेंगी प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और आवश्यक कार्य करेंगे शासन द्वारा पूर्व निर्धारित परीक्षाएं एवं अन्य आवश्यक कार्यक्रम यथावत समय-सारणी के अनुसार ही आयोजित किए जाएंगे यह आदेश 27 अप्रैल 2026 से प्रभावी रहेगा बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन का यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments