सागर में यात्री प्रतीक्षालय में मिला युवक का शव

सागर। शहर के व्यस्ततम इलाके राहतगढ़ बस स्टेण्ड के पास बने प्रतिक्षालय में शुक्रवार की शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव पढ़ा हुआ देखा गया जिसकी सूचना तुरंत लोगों द्वारा मोतीनगर थाना और कंट्रोल रूम को दी गई जिसके बाद मोतीनगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जहां पता चला कि उक्त घटनास्थल मोतीनगर नहीं कोतवाली थाना क्षेत्र में आता है जिसके बाद मोतीनगर थाना पुलिस ने ही घटना की पूरी जानकारी कोतवाली थाना पुलिस को दी कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुँची कोतवाली थाना पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों और मोतीनगर थाना पुलिस ने मृतक की पहचान कर ली और उसके परिजनों को घटनास्थल बुला लिया पुलिस कार्रवाई कर शव को जिला अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया गया है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब साढ़े 6 बजे सूचना मिली थी कि राहतगढ़ बस स्टेण्ड के पास स्थित यात्री प्रतिक्षाल में एक युवक का शव पड़ा हुआ है जिसकी पहचान कसाई मंडी निवासी सुमित पिता अरविंद झा 34 वर्ष के रूप में हुई है, शव में कीड़े लग गए थे पेट का कुछ का हिस्सा भी कीड़ों ने खा लिया था स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब एक बजे से मृतक प्रतीक्षालय में पड़ा हुआ था लेकिन किसी ने उसे गंभीरता से नहीं लिया शाम के समय भीम आर्मी के सचिव ने पास में जाकर देखा तो शव पर चीटियां लग गई थी जिसके बाद उन्होंने मोतीनगर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी सूचना मिलते ही मोतीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कोतवाली थाना का क्षेत्र होने के चलते तुरंत ही संबंधित थाने को सूचना दी बाद एएसआई व एक हवलदार कोतवाली से मौके पर पहुंचे और शव का निरीक्षण कर पंचनामा तैयार कर उसे पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया जानकारी के अनुसार मृतक के भाई की राहतगढ़ बस स्टैंड के पास बाइडिंग की दुकान है स्थानीय लोगों ने मृतक को उसी दुकान पर बैठे हुए देखा था जिसके बाद उन्होंने दुकान संचालक को इसकी सूचना दी सुमित के भाई अमित ने मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त की भाई ने बताया कि सुबह ही वह घर से मजदूरी के लिए निकला था वह शराब पीने का आदि था मृतक का विवाह भी नहीं हुआ था शव की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Post a Comment

0 Comments