राहतगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है

सागर।थाना राहतगढ़ क्षेत्र के ग्राम चंद्रापुर से दिनांक 23-24 अक्टूबर 2025 की मध्यरात्रि में लगभग 15 वर्ष 8 माह की नाबालिग बालिका को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाया गया था घटना की सूचना मिलते ही थाना राहतगढ़ में तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर बालिका एवं आरोपी की तलाश शुरू की गई पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए गए SDOP राहतगढ़ योगेन्द्र सिंह भदौरिया एवं थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में गठित टीम ने लगातार तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना एवं विभिन्न जिलों में दबिश देकर तलाश जारी रखी टीम द्वारा सागर सहित आसपास के जिलों विदिशा, रायसेन छतरपुर, झांसी में सघन तलाश की गई
जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी बालिका को लेकर राजस्थान होते हुए गुजरात के राजकोट-मोरबी क्षेत्र की ओर फरार हो गया है पुलिस टीम ने लगातार पीछा करते हुए दिनांक 20 मार्च 2026 को मोरबी (गुजरात) से अपहृत बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया तथा आरोपी कमल किशोर कुशवाहा (निवासी ग्राम चंद्रा पुर) को गिरफ्तार कर लिया आरोपी के विरुद्ध अपहरण एवं दुष्कर्म से संबंधित धाराओं में कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


Post a Comment

0 Comments