सागर।बंडा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है 11/03/2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर बंडा पुलिस द्वारा देवपुरा मुहल्ला बंडा में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के मकान के पास बने बाड़े में दबिश दी गई तलाशी के दौरान वहां से अवैध रूप से रखी गई सागर गोल्ड ग्रेन व्हिस्की के 307 क्वार्टर (कुल 55.26 लीटर) जप्त किए गए, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 30,700 रुपये आंकी गई है इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी टिंकू उर्फ अभिषेक लोधी पिता दुर्गेश लोधी उम्र 21 वर्ष निवासी बंडा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत विधिवत प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
0 Comments