सागर।थाना मोतीनगर पुलिस ने एक बार फिर अपनी सतर्कता, तत्परता एवं प्रभावी कार्यवाही से क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले शातिर बदमाश को धर दबोचकर आमजन को बड़ी राहत दी है 03.02.2026 को वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा अवैध हथियार अवैध शराब विक्रय एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध विशेष मुहिम चलाई जा रही थी इसी दौरान 02.02.2026 को मुखबिर से विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि धरमपुरा अंबेडकर वार्ड क्षेत्र में एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर राहगीरों को डरा धमका रहा है जिससे क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त है सूचना की तस्दीक हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंत राजपूत द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी गई मौके पर देखा गया कि एक व्यक्ति रोड पर आने-जाने वाले लोगों को चाकू दिखाकर आतंकित कर रहा था पुलिस को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया धारदार खटकेदार चाकू बरामद पकड़े गए आरोपी से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम हेमंत अहिरवार, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्यादीन तिग्गडा, विवेकानंद वार्ड, सागर बताया समक्ष गवाहों की उपस्थिति में आरोपी की तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से एक अवैध लोहे का धारदार खटकेदार (बटनदार) चाकू है जप्त किया गया आरोपी का यह कृत्य धारा 25(1बी)(बी) आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय पाए जाने से मौके पर ही विधिवत कार्यवाही कर उसे अभिरक्षा में लिया गया एवं थाना मोतीनगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
0 Comments