सागर।डॉ.हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय में आईसीएसएसआर स्पॉन्सर्ड 2 सप्ताह का कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम 10 फरवरी 2026 को समापन हुआ समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमरकंटक केंद्रीय विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय के प्रो. भदौरिया एवं प्रो. जी. एल. पुणताम्बेकर थे दो सप्ताह तक चले कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम में रिसोर्स पर्सन के रूप में देश के प्रख्यात संस्थाओं के विषय विशेषज्ञों ने अपने व्याख्यान दिए जिसमें भीलवाड़ा संगम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.करुणेश सक्सेना,प्रो.दिवाकर शुक्ला,प्रो.मनविंदर सिंह पाहवा,कोलकाता से आए पी भट्टाचार्य, माया एंगल, बलदेव सिंह आदि विद्वानों ने एआई का विभिन्न शोध प्रविधियां में प्रयोग पर पीपीटी प्रेजेंटेशन द्वारा व्याख्यान दिया प्रतिभागियों के रूप में विभिन्न राज्यों के प्रतिभागी एवं राज्य के 28 प्रतिभागियों ने दो सप्ताह तक आई इंटीग्रेटेड शोध पद्धतियां पर विस्तृत गहन अध्ययन प्राप्त किया समापन समारोह में प्रोग्राम के डायरेक्टर प्रो.डी.के.नेमा ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा को बताया एवं डॉ. शालिनी चौथरानी ने रिपोर्ट रखी प्रोग्राम की को-डायरेक्टर डॉ. पुष्पा सूर्यवंशी ने वोट आफ थैंक्स दिया प्रतिभागियों ने भी अपना फीडबैक दिया जिसमें उन्होंने कार्यक्रम के दौरान उन्हें जो अध्ययन किया उस पर प्रकाश डाला, एवं कार्यक्रम के हर एक पहलू पर विचार विस्तृत दृष्टि डाली |
0 Comments