शतरंज प्रतियोगिता में इनका चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ

केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-4 के दसवीं कक्षा के छात्र आदित्य गौतम ने राष्ट्रीय स्तर की 54वीं  केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता-2025 में शतरंज खेल में हिस्सा लिया केंद्रीय विद्यालय ओ. एन.जी.सी.चाँदखेड़ा,अहमदाबाद,गुजरात में 15 सितम्बर से 19 सितम्बर तक आयोजित 54वीं राष्ट्रीय केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेलकूदप्रतियोगिता-2025 के अंतर्गत अंडर-17 बालक वर्ग में आदित्य गौतम ने जबलपुर संभाग का प्रतिनिधित्व किया.सागर के पी.एम.श्री. केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 में आयोजित संकुल स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में इनका चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ था. वहाँ पर इन्हें मैडल एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया गया.आदित्य गौतम भाषाविज्ञान विभाग में सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यरत डॉ अरविन्द कुमार गौतम के पुत्र हैं।

Post a Comment

0 Comments