सागर।जिले के मालथौन में आदिवासियों की भूमियों पर अवैध कब्जे नियम विरुद्ध खरीद बिक्री और नियम विरुद्ध रजिस्ट्रीकरण के सभी मामलों की जांच भोपाल स्तर से एक उच्च अधिकारी को भेज कर कराई जाएगी यह घोषणा पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के इस संबंध में रखे गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने की है पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सदन में अपने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव में जानकारी दी है कि मालथौन क्षेत्र में अनुसूचित जनजाति वर्ग की लगभग 500 एकड़ जमीन लोगों ने नियम विरुद्ध तरीकों से खरीद ली है ध्यानाकर्षण सूचना का विषय रखते हुए खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने सदन को बताया कि खुरई विधानसभा क्षेत्र की मालथौन तहसील के मालथौन, गंगऊ,अंडेला,बघोनिया सहित अनेक ग्रामों में अनुसूचित जाति जनजाति वर्गों की कृषि भूमियों पर अनाधिकृत कब्जे से प्रताड़ित नागरिकों द्वारा जिला कलेक्टर कार्यालय सागर एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय सागर पर प्रदर्शन कर दिनांक 05/07/2025 को ज्ञापन सौंपा था पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने अध्यक्षीय असंधि के माध्यम से कहा कि यह नियम विरूद्ध तरीके से आदिवासियों की लगभग 500 एकड़ जमीन लोगों ने खरीद ली है उसकी जॉच कोई उच्च अधिकारी भेजकर एक महीने में कराने का मेरा आग्रह है इस पर राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा माननीय सदस्य मंत्री रहे है और आपका कहना बुरा नहीं है, यहां से एक उच्च अधिकारी को भेजकर जॉंच करवा लेंगें राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा की सदन में इस घोषणा पर पूर्व गृहमंत्री विधायक खुरई भूपेन्द्र सिंह ने उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।
0 Comments