सिविल जज की तैयारी कर रही 27 वर्षीय अर्चना तिवारी पांच दिनों से लापता

इंदौर में रह कर सिविल जज की तैयारी कर रही 27 वर्षीय अर्चना तिवारी पांच दिनों से लापता है युवती के मोबाइल की अंतिम लोकेशन नर्मदापुरम जिले के नर्मदा ब्रिज पर मिली है संदेह के आधार पर होमगार्ड जवान और एसडीआरएफ की टीम नर्मदा नदी में सर्चिग कर रही है होमगार्ड के प्लाटून कमांडर शिवराज चौधरी ने बताया कि अर्चना कटनी के मंगल नगर की रहने वाली है वह नर्मदा रेलवे ब्रिज से मिसिंग है संदेह के आधार पर नर्मदा नदी में सर्चिग की जा रही है वह सात अगस्त से लापता है उस दिन वह नर्मदा एक्सप्रेस से कटनी जा रही थी शिवराज चौधरी ने बताया अर्चना के दोस्तों के मुताबिक बुधनी से नर्मदा ब्रिज के बीच वह ट्रेन से किसी काम से उतरी थी तभी से मिसिंग है युवती के पिता बाबू प्रकाश तिवारी ने आसपास के थानों में इसकी सूचना दे दी है युवती रक्षाबंधन मनाने के लिए इंदौर रेलवे स्टेशन से कटनी के लिए नर्मदा एक्सप्रेस से निकली थी युवती के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट जीआरपी थाने कटनी में दर्ज कराई है वहीं मोबाइल की अंतिम लोकेशन के संदेश के आधार पर नर्मदापुरम के नर्मदा ब्रिज पर एसडी आरएफ की टीम ने सर्चिग अभियान चलाया तीन घंटे तक चले सर्चिगअभियान के दौरान युवती की कोई जानकारी नहीं लग पाई परिजनों के मुताबिक अर्चना हाई कोर्ट में वकील थी उसका बैग उमरिया में मिलना बताया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments