सागर में स्टूडेंट्स की कठिनाइयों को हल करने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है कंट्रोल रूम स्मार्ट सिटी के सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर में स्थापित किया गया है जिसके टेलीफोन नंबर 075822-42808, 075822-42809 पर सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक विद्यार्थी अपनी समस्याओं को हल करा सकेंगे सोमवार से यह कंट्रोल रूम शुरू कर दिया जाएगा कलेक्टर संदीप जीआर ने कहा विद्यार्थी किसी भी प्रकार का परीक्षा के समय तनाव न लें पूरे मनोयोग से परीक्षा की तैयारी करें और कठिनाई आने पर कंट्रोल रूम से संपर्क कर अपनी कठिनाई बताकर हल करें सभी विद्यार्थियों के माता-पिता अपने बच्चों का पूरा ध्यान रखें किसी भी प्रकार का तनाव न दें और उनकी हर संभव मदद करें उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन को निर्देशित किया है कि वे कंट्रोल रूम से विद्यार्थियों की कठिनाइयों को हल करने के लिए उनको मार्गदर्शन प्रदान दें
कलेक्टर संदीप जीआर ने विद्यार्थियों से अपील की कि परीक्षा के समय और हमेशा अपने मन को स्थिर व तनाव मुक्त रखने के लिए परीक्षा से पहले अच्छी तरह से तैयारी करें। पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को देखें और समय प्रबंधन, नियमित अध्ययन, नियमित व्यायाम, नियमित ध्यान, पर्याप्त नींद, सकारात्मक सोच रखें। दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं, तनाव प्रबंधन तकनीकों का उपयोग करें, मनोवैज्ञानिक या काउंसलर की मदद लें
तनाव के आउटलेट का पता लगाएं पढ़ाई के अलावा खेलना, दौड़ना, सामाजिक गतिविधियों में शामिल होना संगीत सुनना पेंटिंग जैसे शौक भी तनाव कम करने में मदद करते हैं परीक्षा से पहले ही टॉपिक तारीखें और संसाधनों से जुड़ी जानकारी जुटा लेने से आखिरी समय के तनाव से बचा जा सकता है यह कंट्रोल रूम सोमवार से काम करना शुरू करेगा सभी विद्यार्थी अपनी समस्या होने पर संबंधित फोन नंबर पर फोन लगाकर अपनी समस्या का निराकरण कर सकते हैं।
0 Comments