हिंदी विभाग में विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर व्याख्यान का आयोजन

विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर "हिंदी बने वैचारिक स्वराज की विश्व चेतस भाषा विषय पर व्याख्यान का आयोजित किया गया  आयोजन में मुख्य अतिथि और वक्ता के रूप में प्रख्यात दार्शनिक और चिंतक प्रो.अम्बिकदत्त शर्मा को आमंत्रित किया गया अम्बिकादत्त शर्मा ने अपने व्याख्यान में हिंदी के राजनैतिक सामाजिक और विश्वव्यापी सरोकारों के साथ वैश्विक स्तर पर हो साहित्यिक अनुवाद पर बात रखी साथ ही उन्होंने भाषा के आत्मसात और तत्सात को व्याख्यायित कर हिंदी के साथ आत्मसात होने की बात की अम्बिकदत्त शर्मा ने हिंदी में  साहित्यिक सर्जना हेतु भी नवीन पथ सुझाए कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो.आनंद प्रकाश त्रिपाठी ने की विशिष्ट उपस्थिति के रूप में भाषा अध्ययनशाला की अधिष्ठाता प्रो.चंदा बैन कार्यक्रम के संयोजक के रूप में डॉ.हिमांशु कुमार उपस्थित रहे कार्यक्रम में हिंदी विभाग के प्रो.राजेंद्र यादव,डॉ.संजय नैनवार,डॉ.अफ़रोज़ बेगम डॉ.लक्ष्मी पाण्डेय,डॉ.सुजाता मिश्रा,डॉ.अवधेश कुमार  प्रदीप सौंर,दर्शनशास्र के प्रो.अनिल तिवारी,डॉ.अर्चना डॉ.देबोस्मिता,संस्कृत विभाग से डॉ.शशिकुमार सिंह, डॉ.रामहेत गौतम,डॉ.नौनिहाल गौतम,डॉ.किरण आर्या, जीवन पर्यन्त शिक्षा विभाग से डॉ.संजय शर्मा तथा हिंदी व अन्य विभागों के शोधार्थी-विद्यार्थी उपस्थित रहे  औपचारिक आभार ज्ञापन हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ.अरविन्द कुमार ने किया 

Post a Comment

0 Comments