सागर। डॉक्टर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के सुरक्षा विभाग में विजयादशमी के शुभ अवसर पर शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया। पूजन उपरांत मिष्ठान्न वितरण किया गया। इस अवसर विश्वविद्यालय के सुरक्षा अधिकारी प्रो. राजेन्द्र यादव, डॉ केशव टेकाम, डॉ सीपी उपाध्याय, डॉ. रजनीश, डॉ विवेक जायसवाल, शंकर पटेल एवं विवि के सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।
0 Comments