सागर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य स्व.प्रभात झा के निधन उपरांत आज सागर में भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय में शोक सभा आयोजित की गई।पार्टी पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि गण, व कार्यकर्ताओं ने स्व.श्री प्रभात झा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।शोक सभा में प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल पटेल,भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया,विधायक शैलेंद्र कुमार जैन,महापौर संगीता तिवारी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य जाहर सिंह,शैलेश केसरवानी, जिला महामंत्री श्याम तिवारी,पूर्व जिला अध्यक्ष हरिराम सिंह ठाकुर पूर्व नगर निगम अध्यक्ष डॉ.प्रदीप पाठक व पदाधिकारियों ने स्व.प्रभात झा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की व स्व.प्रभात झा के साथ विभिन्न संस्मरणों को सांझा करते हुए विनयांजलि अर्पित की। शोक सभा में भाजपा पदाधिकारी गण,पार्षद गण,व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
0 Comments