सागर।डॉ हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के संरक्षण में बी टी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में आयोजित पश्चिम क्षेत्रीय अंतर-विश्वविद्यालयीन पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के अंतिम दिवस खेले गए प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेले गए सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों का जबरदस्त उत्साह और खेल भावना देखने को मिली रोमांचक मुकाबलों में शिवाजी विश्वविद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाबा साहब विश्वविद्यालय को 27–25 से हराकर 2 अंकों के करीबी अंतर से जीत दर्ज की इसके पश्चात शिवाजी विश्वविद्यालय ने कोटा विश्वविद्यालय को 39–18 से पराजित कर 21 अंकों के बड़े अंतर से शानदार विजय हासिल की वहीं आर.के.डी.एफ.भोपाल की टीम ने भी उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय कोटा को 46–29 से हराकर 17 अंकों से जीत दर्ज की एक अन्य बेहद रोमांचक एवं कांटे के मुकाबले में आर.के.डी.एफ.भोपाल ने बाबा साहब विश्वविद्यालय को 34–33 से मात्र 1 अंक के अंतर से पराजित कर रोमांचक जीत अपने नाम की
कड़े संघर्ष के बाद शिवाजी विश्वविद्यालय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया जबकि आरकेडीएफ विश्वविद्यालय भोपाल की टीम उपविजेता रही वहीं डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर मराठवाडा विश्वविद्यालय और यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा की टीमें क्रमशः तृतीय एवं चतुर्थ स्थान पर रहीं प्रतियोगिता की शीर्ष टीमें अब आगामी अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीन कबड्डी चैंपियनशिप में पश्चिम क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगी पश्चिम क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी पुरुष प्रतियोगिता 2026-27 समापन समारोह कार्यक्रम प्रो. नागेश दुबे कुलपति डॉ. हरि सिंह गौर वि.वि. सागर, एवं डॉ. एस. पी उपाध्याय कुलसचिव डॉ. हरिसिंह गौर वि.वि. सागर के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ कुलपति प्रोफेसर नागेश दुबे ने सभी खिलाड़ियों का अभिवादन किया एवं उन्होंने बीटी ग्रुप का आभार जताया उन्होंने विश्वविद्यालय का सहयोग करते हुए इस प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराया कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. मनीष श्रीवास्तव ने किया एवं आभार डॉक्टर राजू टंडन ने व्यक्त किया।
0 Comments