श्री कृष्ण मधुबन गौशाला केंद्रीय जेल परिसर सागर में गोवर्धन पर्व आयोजित

सागर।केंद्रीय जेल परिसर सागर स्थित श्री कृष्ण मधुबन गौशाला में दिनाँक 9 नवंबर 2026 को गोवर्धन पर्व का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत उपस्थित रहे इस अवसर पर अतिथियों द्वारा गौशाला में भगवान गोवर्धन की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई तथा गायों की पूजा की गई कार्यक्रम में सागर जिले के वृंदावन ग्रामों में पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित की गई गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए अतिथियों द्वारा अपने संबोधन में भारतीय गोवंश को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई कार्यक्रम में जिला प्रशासन से अपर कलेक्टर अविनाश रावत, जेल प्रशासन से जेल अधीक्षक एवं स्टाफ़ तथा पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उप संचालक तथा अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments